श्रीराम जानकी मन्दिर रामाभारी में 5 दिवसीय भगवत् कथा शुरू
तेजस टूडे ब्यूरो
बिसवां, सीतापुर। श्रीराम जानकी मंदिर रामाभारी में पंच दिवसीय भगवत् कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर नवयुवक सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा छोटे लाल बाल विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह के अंतर्गत आयोजित भागवत कथा का वाचन करते हुए राजू वर्मा ने कहा कि भगवत् कथा मानवजीवन को पावन करती है तथा कर्तव्य का बोध कराती है।
भारतीय वांग्मय में वर्णित कथाओं में लोक कल्याणकारी भारतीय जीवन मूल्यों को रेखांकित किया गया है। समाज को जोड़ने का काम करती है कथायें। हमारे अंदर भक्ति भावना व आध्यात्मिक चेतना का विकास कर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में सहायक होती है भगवत् कथा। आज विश्व की अनेक संस्कृतियां विलुप्त हो चुकी हैं। वहीं हमारी भारतीय संस्कृति आज भी जीवंत हैं। इसे जीवंत रखने मे कथाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इसी क्रम में गायिका अंशिका राज ने भजन व कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्ति मय कर दिया। पैड वादक बहोरी लाल राज, अर्गन वादक कुलदीप कुमार व ढोलक वादक संदीप राज ने संगत की। आरती व प्रसाद वितरण के साथ कथा संपन्न हुई। इस अवसर पर साहित्य भूषण कमलेश मौर्य “मृदु”, विद्यालय प्रबंधक, मुंशी राम लखन मौर्य, रमेश मौर्य मुन्ना, मानिक चंद्र शर्मा, राजाराम जायसवाल, रामलाल गौतम, गोगराम यादव, रामनरेश पुजारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












