HomeJaunpurप्रदेश नेतृत्व ने सुशील जी को दी काशी क्षेत्र के सदस्यता प्रमुख...

प्रदेश नेतृत्व ने सुशील जी को दी काशी क्षेत्र के सदस्यता प्रमुख की कमान

प्रदेश नेतृत्व ने सुशील जी को दी काशी क्षेत्र के सदस्यता प्रमुख की कमान

प्रमुख ने कहा— सशक्त भारत का निर्माण करना ही भाजपा का उद्देश्य
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील त्रिपाठी को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सदस्यता अभियान को लेकर उनको अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने सुशील जी को काशी क्षेत्र के सदस्यता अभियान की कमान दी है। काशी क्षेत्र में सुलतानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत 16 जनपद आते हैं। क्षेत्रीय महामंत्री व काशी क्षेत्र के सदस्यता अभियान प्रमुख सुशील जी ने बताया कि 2 सितम्बर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में काशी क्षेत्र के 16 जनपदों में 70 लाख भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा हर बूथ पर 200- 200 सदस्य बनाएंगी। डिजिटल माध्यम से सदस्यता लेने के लिए 2 सितम्बर से 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत का निर्माण करना ही भाजपा का उद्देश्य है। श्री त्रिपाठी को काशी क्षेत्र का सदस्यता अभियान प्रमुख बनाए जाने पर पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, सुशील उपाध्याय, वरिष्ठ नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया। बता दें कि भाजपा का सदस्यता अभियान का पहला चरण 2 से 15 सितम्बर तक चलेगा। दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा। तीसरे चरण में 16 से 30 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read