खेत में लगे बिजली के तार से किसान की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह-डड़वा गांव में खुले बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी देवेन्द्र राजभर पुत्र राजाराम, विश्वनाथ, शिवशंकर व रघुनाथ पुत्रगण भरथू राजभर तथा गुलशन पुत्र स्व. जयराम राजभर अपने खेत के चारों तरफ बिजली का नंगा तार लगाये हैं।शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे उक्त गांव निवासी राजेश यादव पुत्र स्व० तिलकधारी यादव (35) अपने खेत की सिचाई के लिए पाइप बिछाने गये थे। खेत में पाइप बिछाते समय विद्युत खुले तार की चपेट में आने से राजेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने देवेन्द्र कुमार, विश्वनाथ, शिवशंकर, रघुनाथ व गुलशन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शव को अन्त्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












