HomeJaunpurचोरी, नकबजनी जैसे जघन्य अपराध कारित करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

चोरी, नकबजनी जैसे जघन्य अपराध कारित करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

चोरी, नकबजनी जैसे जघन्य अपराध कारित करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

आकाशदीप
शाहजहांपुर। एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष थाना निगोही के नेतृत्व में थाना निगोही पुलिस द्वारा जघन्य अपराध कारित करने वाले गिरोह के सदस्यों पर प्रभावी कार्यवाही की गयी।

पुलिस के अनुसार थाना निगोही की पुलिस टीम द्वारा 15 नवम्बर को पुलिस मुठभेड़ में झंडू उर्फ राजेश पुत्र विश्राम निवासी ग्राम चाहरपुर थाना मदनापुर, सर्वेश बाल्मीकी पुत्र चतुरीलाल निवासी ग्राम हसौआ थाना निगोही, संजय बाल्मीकी पुत्र राजेन्द्र निवासी मोहल्ला काशीराम नगर थाना पुवायां एवं अर्जुन बाल्मीकी पुत्र छबीले निवासी मो. काशीराम नगर कस्बा व थाना पुवायां के कब्जे से चोरी के भारी मात्रा में सोना, चांदी के आभूषण, नगदी, लग्जरी कार व 4 अवैध असलहा मय 10 कारतूस बरामद किये गये थे जिसके सम्बन्ध मे थाना निगोही ने अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत कर एव गिरफ्तार कर 15 नवम्बर 2021 को जिला कारागार भेजा गया था।

पूछताछ में यह पता चला है कि यह गैंग चोरी और नकबजनी जैसे जघन्य अपराध कारित कर अपने आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु धन अर्जित करते है। इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही किया जाना अत्यधिक आवश्यक होने के कारण जिलाधिकारी के अनुमोदन उपरान्त थाना निगोही पर अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read