हत्या प्रयास कारित करने वाले तीन गिरफ्तार

हत्या प्रयास कारित करने वाले तीन गिरफ्तार

आकाशदीप
शाहजहांपुर। आगामी चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संजीव बाजपेयी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में थाना कटरा पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले लुटेरे गिरोह के सदस्यों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी।

पुलिस के अनुसार थाना कटरा की पुलिस टीम द्वारा 9 दिसम्बर 2021 को कल्लू पुत्र मोईन पुत्र बाबू लगडा निवासी मोहल्ला मुगलान कस्वा व थाना कटरा, अजय पुत्र रामदास निवासी मोहल्ला मुगलान कस्बा व थाना कटरा को एक-एक तमंचा 315 बोर व 1-1 खोखा कारतूस व 1-1 जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज धारा 380, 457, 411 भादंवि व धारा 379/411 भादंवि के चोरी किये गये माल एक जैक, एक पाना, एक राड स्टपनी व एक टुल्लू के साथ गिरफ्तार किया गया था। थाना कटरा पर धारा 307 भादंवि बनाम कल्लू उर्फ मोईन उपरोक्त, अजय उपरोक्त एवं शानू पुत्र मनक्का निवासी मोहल्ला मुगलान कस्वा व थाना कटरा व धारा 3/25 बनाम कल्लू उर्फ मोईन उपरोक्त व धारा 3/25 बनाम अजय उपरोक्त पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था तथा मौके से भागे अभियुक्त शानू पुत्र मनक्का निवासी मोहल्ला मुगलान करवा थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat