HomeTrending200 आंगनवाड़ी सेविकाओं का हुआ सम्मान

200 आंगनवाड़ी सेविकाओं का हुआ सम्मान

  • 200 आंगनवाड़ी सेविकाओं का हुआ सम्मान

तेजस टूडे ब्यूरो
मुम्बई। भाजपा ने सेवा सप्ताह के तहत अंधेरी (पश्चिम) के डीएन नगर में 200 आंगनवाड़ी सेविकाओं को सम्मानित किया। विधायक अमित साटम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सेविकाओं को साड़ी और जरूरत का अन्य सामान भेंट किया गया। कार्यक्रम आयोजक नगरसेविका सुधा सिंह ने बताया कि अंधेरी (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की आंगनवाड़ी सेविकाओं ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सेविकाएं बच्चों के विकास, पोषण और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके समर्पण और योगदान को सम्मान देना गर्व की बात है। इस अवसर पर सरिता राजपुरे, माया राजपूत, भावना शाह, हेमा त्रिवेदी, अंजू कुमार, रचना राणा, कल्पना सावंत और प्राजक्ता सावंत सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविकाएं तथा भाजपा की महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थीं।

 

 

 

 

 

Must Read