हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर शुक्ला ने बताया कि शासन की मंशा तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 गिरिराज सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 ज्योत्सना शर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार एवं पुलिस टीम द्वारा मय आबकारी स्टाफ के साथ थाना सुरसा के अंतर्गत स्थित ग्राम बरगदिया, केहरमऊ थाना कासिमपुर के ग्राम जरियारी, थाना लोनार के ग्राम सवायजपुर कंजरपुरवा, थाना मल्लावा के ग्राम नेवादा परस में दबिश की कार्रवाई की गई।
दबिश के दौरान 155 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई एवं लगभग 320 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 5 अभियोग पंजीकृत किये गये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।