टाइफाइड में अपनाएं प्राकृतिक चिकित्साः डा. सिद्दीकी
963191
टाइफाइड में अपनाएं प्राकृतिक चिकित्साः डा. सिद्दीकी
आरएल पाण्डेय लखनऊ। फरमान नेचरोपैथी क्लिनिक एवं योगा सेंटर के नेचुरोपैथी एवं डाइटिशियन डा. एम एच सिद्दीकी ने भेंटवार्ता में बताया कि टाइफाइड एक जीवाणु सालमोनेला टायफोजा के जरिए होने वाला संक्रामक रोग है। पीने के पानी या मिल्क के अंतः पदार्थों से संदूषित होने से टाइफाइड एक निश्चित समय तक चलने वाला बुखार है। इसका समय 3 सप्ताह और कभी कभी 1 महीने के लगभग होता है। इसमें बुखार काफी ज्यादा जैसे 104 से 105 फेरन हाइट तक देखा जाता है।टाइफाइड में छोटी आंत सूख जाती है। और उनमें जलन होती हैं।
आंतों में छिद्र हो जाते हैं और उसमें से ब्लड निकलने लगता है। टाइफाइड में ऊतकों की टूट-फूट ज्यादा होती है जिसके कारण प्रोटीन की बहुत ज्यादा कमी हो जाती है, इसलिए मरीज को 100 ग्राम से भी ज्यादा प्रोटीन मिलनी चाहिए। शरीर में जल, सोडियम, पोटेशियम और क्लोराइड की कमी तेजी से होती है। टाइफाइड के मरीज को लगभग 3500 कैलोरी की जरूरत होती है। आंतों में जलन और सूजन के कारण फाइवर वाले पदार्थ आहार में कतई सामिल न करे। उन्होंने कहा कि मूंग और मसूर की दाल का सूप, सूजी की खीर, फलों का जूस, सब्जियों का सूप, भुना हुआ आलू, पीसे चावल की खीर, साबुदान की पतली खीर, मौसमी का जूस, अनन्नास का जूस आदि अवश्य खाना चाहिये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।