गालीबाज सिपाही के खिलाफ लामबन्द हुये प्रधान व प्रतिनिधि
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। समाज मे वर्दी की रौब और हनक की खबर और किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। ताजा मामला बहराइच के देहात कोतवाली अंतर्गत दोनक्का चौकी का है।
देहात कोतवाली अंतर्गत दोनक्का चौकी पर तैनात सिपाही अखिलेश पासवान के खिलाफ चौकी अंतर्गत लगभग समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधान व प्रतिनिधि एकजुट हो गये। प्रधान व प्रतिनिधि ने सिपाही पर आरोप लगाते हुए बहराइच कप्तान से शिकायत किया कि सिपाही अखिलेश पासवान गांव के भीतर जाकर गांव के लोगों से बेवज़ह अभद्र व्यवहार करता है एवं गाली—गलौज करता है। वर्दी के रौब व हनक में सिपाही ग्रामवासियों से अवैध वसूली भी करता है और मित्र पुलिस की छवि धूमिल कर रहा है। प्रधान व प्रतिनिधि ने लिखित शिकायत में पुलिस अधीक्षक से अशिष्ट सिपाही अखिलेश पासवान के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














