एकल विद्यालय फाउण्डेशन का अंचल सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित | #TEJASTODAY

मछलीशहर, जौनपुर। एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इण्डिया की अंचल शाखा मछलीशहर द्वारा समीक्षा वर्ग सम्मान समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव विमल तिवारी ने किया। उन्होंने एकल विद्यालय फाउंडेशन आफ इंडिया के उद्देश्यों के प्रचार प्रसार व जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया जिससे राष्ट्र निर्माण के लिये मजबूत भविष्य मिल सके।
अंचल शाखा की समीक्षा करते हुये लोगों से राय लिया गया। अंचल समीक्षा बैठक कार्यक्रम में आये हुए सभी कार्यकर्ताओं को एक पानी की बोतल और बैग देकर सम्मानित किया गया। अंचल अभियान प्रमुख कामता प्रसाद, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख रामजानकी, कार्यालय प्रमुख साहब लाल ने कार्यक्रम को सम्पन कराया। अंचल समीक्षा कार्यक्रम में चंद्र बहादुर, रविशंकर पाल, दयाराम, उमेश, रिंकी, रीना गुप्ता, उमा पटेल, खुशबू, रिंकू पाल, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
धन्यवाद
Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020







