HomeChitrakootसरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करेंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करेंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करेंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। सीतापुर स्थित होटल में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने को कहा। कार्यशाला का उद्घाटन युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने भारत माता, पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर किया।

उन्होंने युवाओं को वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्यपद्धति के संबंध में बताया। दूसरे सत्र में बांदा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं बताईं। तीसरे सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने संघ विचार परिवार विषय पर अपनी बातें रखीं। अंतिम सत्र में प्रदेश मंत्री देवेश कोरी ने युवाओं को भाजपा का इतिहास एवं विकास व्यवस्था परिचय पर जानकारी दी।

प्रथम सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा, द्वितीय और तृतीय सत्र की अध्यक्षता उपाध्यक्ष उज्ज्वल गुपता व आदित्य सुखेंद्र तथा चौथे सत्र की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओमबिहारी भार्गव ने की। संचालन महामंत्री प्रमेंद्र प्रताप सिंह व मोहित मिश्र ने की। इस मौके पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी, नीति शोध विषय प्रमुख धर्मेंद्र त्रिपाठी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read