Homeम​​थुरातीन एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को किया गया ध्वस्त

तीन एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को किया गया ध्वस्त

तीन एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को किया गया ध्वस्त

अवैध निर्माण पर बैन होने के बाद भी जारी था निर्माण कार्य
आरके धनगर
मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा शनिवार को राल रोड पर केशव ठाकुर द्वारा छटीकरा फ्लाई ओवर के बाद अवैध रूप से 3 एकड़ में बनाई जा रही कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। शनिवार को वृंदावन के राल रोड पर श्रीकेशव ठाकुर द्वारा छटीकरा फ्लाई ओवर के बाद अवैध रूप से तीन एकड़ में बनाई जा रही कॉलोनी लगातार कार्य करने के कारण उत्तरप्रदेश नगर नियोजन की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही होने के बाबजूद निर्माण कार्य जारी रखने पर सचिव विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए।

कॉलोनी में बनाई गई सड़क, निर्माणाधीन भवन, गेट एवं 10 बाउंड्री वाल को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी द्वारा श्रीमती दीपिका मेहर एसडीएम को नामित किया गया था। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अभियंता सुनील कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, मनोज अग्रवाल, अनिरुद्ध यादव अवर, अभियंता एवं थाना जैंत का पुलिस बल मौजूद रहा। प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा, अवैध निर्माण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read