अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा उप निरीक्षक इमरान खान तथा आरक्षी भास्कर शुक्ला द्वारा अभियुक्त मनीष गौतम पुत्र कमलेश कुमार गौतम निवासी धनि का पुरवा मजरा रौली कल्याणपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 22 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भरतकूप में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












