इच्छुक खिलाड़ी प्रवेश के लिये 24 जुलाई को करें आवेदन: विजय कुमार
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि आवासीय कीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु मंडलीय ट्रायल 24 जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में आयोजित होंगे खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चित्रकूट धाम मंडल के उदयीमान खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स छात्रावास में प्रवेश हेतु बैडमिंटन बालिका बास्केटबॉल बालक बालिका तीरंदाजी बालक बालिका कुश्ती बालिका बाली बाल बालिका वर्ग में मंडलीय ट्रायल 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
मंडल में चयनित होने के बाद खिलाड़ियों को प्रदेश स्त्री ट्रायल में भाग लेने हेतु केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ भेजा जाएगा जहां उनका अंतिम प्रवेश ट्रायल लिया जाएगा। बांदा, हमीरपुर, महोबा जो खिलाड़ी प्रवेश के इच्छुक हों, वह जिला खेल कार्यालय के खेल अधिकारियों से संपर्क स्थापित करें। सेंट्रल में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अंगद सिंह प्रशिक्षक चित्रकूट से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












