युवा सप्ताह प्रतियोगिता आयोजित
आर.एल. पाण्डेय
नारसन, हरिद्वार। जामिया पब्लिक स्पोर्ट्स क्लब टांडा बनेड़ा बैनर तले नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार द्वारा संचालित युवा सप्ताह केंद्र मनाया गया। जिसके अंतर्गत भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विवेकानंद के जीवन पर छात्र छात्राओं ने प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनीस अहमद जिला पंचायत सदस्य टांडा बनेड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विवेकानंद के विचारों को छात्र छात्राओं के बीच व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। भाषण में मोहम्मद कैफ ने प्रथम स्थान, ईशा ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान अंजुम ने प्राप्त किया। वहीं चित्रकला में जन्नत में प्रथम स्थान, उसराह ने द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान शगुन ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बुरान अहमद संरक्षक एहसान अहमद ने प्रतियोगिता में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।
जिसमें युवा प्रतिभावान रग्बी खिलाड़ी शिवानी पाल, मनोज कटारिया, अब्दुल रहमान शामिल थे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रधानाचार्य मोहम्मद साकिब जामिया पब्लिक स्कूल, मोहम्मद शमशाद डॉक्टर रईस, डॉ.आलोक कुमार द्विवेदी, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अशफाक, अब्दुल रहमान, हिमांशु सागर, मनोज कटारिया, ज्वाला मौर्य योगदान रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












