HomeJaunpurखेत में पानी जाने पर युवक की गोली मारकर हत्या

खेत में पानी जाने पर युवक की गोली मारकर हत्या

खेत में पानी जाने पर युवक की गोली मारकर हत्या

तीन बेटी के सिर से उठा पिता का साया

तेजस टूडे ब्यूरो
सोनू सिंह
आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के बहरामपुर में शनिवार की शाम को तालाब का पानी खेत में घुसने पर दो पक्षों में विवाद हो गया एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी इस के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गए देर रात तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश देती रही है। थाना खंदौली क्षेत्र के बहरामपुर में निवासी भोला और उसके भाई सोनवीर का बहरामपुर के गुढा रोड पर तालाब है।वे तालाब में मछली पालने करते हैं। दो दिन से बारिश के चलते तालाब लबालब हो गया था तालाब से पानी ऊपर निकलने लगा तालाब के पास में सुमित परमार का खेत है।

नाबालिग का हाथ पकड़ना व प्यार का इजहार करना यौन उत्पीड़न नहीं: पॉक्सो कोर्ट

तालाब के पानी से खेत की मेड़ टूट गई सुमित का खेत जलमग्न हो गया उसमें पानी के साथ मछली भी भैय कर आ गई शनिवार शाम को सात बजे के करीब सुमित अपने खेत पर पहुंचा खेत को जलमग्न देखा उसमे मछलियां भी पड़ी थी इसको लेकर सुमित ने आपत्ति जताई तो भोला से विवाद हो गया दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई इसी बीच भोला का बेटा आदित्य उर्फ एवी घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गया उसने सुमित को गोली मार दी गोली सुमित के जबड़े में लगकर पार हो गई घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुमित को आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भेजा जहा उसकी हालात गभीर होने पर डॉक्टरों ने एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

अफगानिस्तान ने एयर स्ट्राइक कर 254 आतंकियों को किया ढेर

खंदौली थाना प्रभारी अरविंद निर्बाल ने बताया है कि इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई हत्यारोपी अभी फरार है। आरोपियों के घरों पर दबिश दी जा रही है। सुमित की मौत की सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप सिंह चौहान सुमित के परिजनों को सांत्वना दी परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

Must Read