Homeकौशाम्बीगंगा की लहरों में समाया युवक, तलाश जारी

गंगा की लहरों में समाया युवक, तलाश जारी

गंगा की लहरों में समाया युवक, तलाश जारी

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र टडहर निवासी युवक अपने दो दोस्तों के साथ सुखऊ का पुरवा के नजदीक गंगा नहाने गया था। अचानक गंगा की लहरों में समा गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार टडहर निवासी मोहनलाल का लड़का सचिन 16 वर्ष अपने दोस्त आकाश और शिवम के साथ सुखऊ का पुरवा के पास गंगा नहाने गया था। अचानक तेज बहाव में गंगा की लहरों पर समा गया। इससे उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने भागकर मृतक के परिजनों को सूचना दिया मृतक के परिजन शव की काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस को शिकायती पत्र देकर जांच कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर गोताखोरों के साथ गंगा नदी में शव की तलाश जारी कर दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read