HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : संस्कार भारती जौनपुर का वार्षिक योजना बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : संस्कार भारती जौनपुर का वार्षिक योजना बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : संस्कार भारती जौनपुर का वार्षिक योजना बैठक सम्पन्न

जौनपुर। संस्कार भारती जौनपुर द्वारा वार्षिक योजना बैठक बीआरपी इण्टर कॉलेज में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में काशी प्रान्त के संगठन मंत्री दीपक जी व प्रांत महामंत्री सुजीत जी, विभाग संयोजक कमलेश, इकाई संरक्षक रविन्द्र नाथ व संस्थाध्यक्ष डॉ. ज्योति दास ने मां सरस्वती व भगवान नटराज को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। इसके उपरांत संस्कार भारती ध्येय गीत का समवेत स्वर में गायन हुआ। संस्था के महामंत्री अमित ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। उन्होंने विगत वर्ष भर के कार्यक्रम के बारे में बताया। संस्था के कोषाध्यक्ष राजकमल ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा दिया। महामंत्री ने आगामी वार्षिक योजना बताई जिसमें निर्धारित 6 उत्सवों के अतिरिक्त अन्य विधा के कार्यक्रमों को कराने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत जी ने बताया कि कला व संस्कृति के क्षेत्र में संस्कार भारती द्वारा उद्देश्यपरक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जा रही है जिसको समाज में सराहा जा रहा है। राष्ट्रीय चेतना के बारे में बताते हुए कहा कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा भारत को हर तरह से कुचलने का प्रयास किया गया किंतु अपनी सनातन संस्कृति को बचाने के लिये अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। नई पीढ़ी को सही इतिहास की जानकारी दी जाय। कमलेश ने कहा कि संगठन में हम की भावना से प्रेरित होकर कार्य किया जाना चाहिये। सुजीत ने कहा कि संस्कार भारती कला और साहित्य की पूरे भारत की अग्रणी संस्था है। संस्कार भारती जौनपुर अपने गतिविधियों के माध्यम से समाज पर अमित छाप छोड़ने में सफल हुई है। दीपक ने अपने उद्बोधन में संस्था के उन्नति के लिये कई आयाम अभिव्यक्त किये। बैठक में अवधेश श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, अमित गुप्ता, रविन्द्र नाथ जी, डॉ. ज्योति दास, ऋषि, अंकुर, राजकमल, मनीष अस्थाना, सुप्रतीक गुप्ता, सुषमा गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव, सरोज श्रीवातव, मधुलिका अस्थाना, सोनम अग्रहरी, संतोष अग्रहरि, आशीष श्रीवास्तव, शिव नारायण मिश्र, डॉ. अरुण मिश्रा, सिद्धनाथ शाह, मयंक नारायण, आलोक रंजन, राज केशरी, अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. विष्णु गौड़ ने किया। संस्थाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। वंदे मातरम् के सामूहिक गान से बैठक का समापन हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read