अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी
अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी
रंजीत सिंह
माधौगढ़, जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के गांव गोरा भूपका में अज्ञात कारणों से युवक ने घर के भीतर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
गोहन थाना क्षेत्र गांव गोरा भूपका निवासी दीपक सिंह (26 वर्ष) पुत्र हरी सिंह ने आज सुबह आठ बजे के करीब अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। मृतक की शादी सात माह पूर्व हुई थी। मृतक की पत्नी उमा देवी रक्षाबंधन पर अपने मायके मरगायां गई थी। थाना प्रभारी गोहन का कहना है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।