Homeबरेलीयुवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

नीरज यादव
आंवला (बरेली)। बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव अन्टुआ निवासी 26 वर्षीय अमित की अपनी ससुराल थाना भमोरा के गांव वभियाना में हुई मौत। मृतक के ससुराल वालों का कहना है कि सुबह उठकर जंगल में शौच के लिए गए थे और बही पर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक अमित की मां नन्ही देवी का कहना है कि मेरे लड़के के सुसर मेरे बेटे अमित को घर से बुलाकर ले गए थे अमित के पास 44000 एक मोटरसाइकिल और एटीएम कार्ड भी था। अमित एक भैंस खरीदना चाहता था।

उसके ससुर ने कहा भैंस हम दिलवा देंगे। वही चलो धोखे से बुलाकर मेरे बेटे को मार दिया हमें सूचना मिलते ही हम लोग पहुंचे तो डिस्टिक हॉस्पिटल में वहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमित की शादी हुए अभी 7 वर्ष ही हुए थे। तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उसको उसके ससुर, साले और बहू ने मिलकर मारा है। इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष भामोरा का कहना है कि अभी बिसरा रिपोर्ट नहीं आई है। बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read