Homeचंदौलीरक्तवीर का धर्म, जाति व पहचान केवल मानवता है: मानव रक्त फाउण्डेशन

रक्तवीर का धर्म, जाति व पहचान केवल मानवता है: मानव रक्त फाउण्डेशन

रक्तवीर का धर्म, जाति व पहचान केवल मानवता है: मानव रक्त फाउण्डेशन

दीपक कुमार
चन्दौली। मानव रक्त फाउंडेशन की रक्तदान जनजागरूकता मुहिम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन गांधी पार्क चकिया में हुआ। फाउंडेशन के तत्वावधान में यह तीसरा कैम्प हुआ। कुल 30 लोगों की काउंसलिंग हुई। वहीं 15 लोगों ने रक्तदान करके मानवीय धर्म का पालन किया। जागरूकता मुहिम में तमाम सम्मानित क्षेत्रीय जन भागीदार रहे। रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। शिविर के आयोजन में मानव रक्त फाउंडेशन, चकिया रक्त परिवार, अतुल क्लासेज, आशुतोष ENT क्लिनिक के साथ ही सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों की महती भूमिका रही। शिविर की शुरुआत डॉ साहब ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को माला पहना के किया।

डॉ आशुतोष पटेल (MS, ENT-BHU) जो आशुतोष ENT क्लीनिक के संस्थापक हैं, ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए रक्तदान के महत्व को समझाया। साथ ही उन्होंने रक्तदान न करने के बहानों का निराकरण करते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति जो 16-65 साल का हो, वजन 45 किग्रा से ज्यादा हो, हीमोग्लोबिन काउंट 12.5 gm से ज्यादा हो और वह व्यक्ति स्वस्थ हो तो बेधड़क तीन महीनों के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। फायदों के बारे में चर्चा करते हुए डॉ पटेल ने कहा कि नियमित रक्तदाता को उच्च रक्तचाप, डायबिटीज़ जैसी लाइफस्टाइल बीमारियों से बचे रहने की संभावना बढ़ जाती है। डॉ पटेल की क्लीनिक सुंदरपुर, वाराणसी (सब्जी मंडी के पास) में स्थित है। इनके यहां नाक/कान/गले का सम्पूर्ण इलाज होता है। शिविर के दौरान गायत्री परिवार के सदस्य, संघ परिवार के सदस्य और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों का उत्साह वर्धन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read