स्कूल न आने पर छात्र की बेरहमी से हुई पिटाई

स्कूल न आने पर छात्र की बेरहमी से हुई पिटाई

रंजीत सिंह
माधौगढ़, जालौन। शिक्षा के मंदिर में बच्चों को शिक्षित कर उन्हें देश के भविष्य के लिए तैयार किया जाता है लेकिन अब शिक्षा के मंदिरों में अध्यापक नहीं जल्लादी मानसिकता के लोग पढ़ाने लगे हैं जिसके कारण उन्हें गुरू और शिष्य की परंपरा का बोध ही नहीं है। विद्यार्थी के स्कूल न आने पर प्रधानाचार्य ने कक्षा चार में पढऩे वाले छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस तालिबानी सजा के कारण बच्चे का पूरा शरीर लाल हो गया। मामला रामपुरा क्षेत्र के मकटौरा गांव में संचालित आरएमडी पब्लिक स्कूल का है जहां कक्षा चार में ऊमरी निवासी जितेंद्र भदौरिया उर्फ बंटू का पुत्र रानू भदौरिया पढ़ता है।

जन्मदिन होने के कारण शनिवार को वह स्कूल नहीं गया था जिसके कारण उसे प्रिंसिपल अवधेश मिश्रा ने सोमवार को संवेदनाओं को ताक पर रख क्रूरता से भरी सजा दे डाली जिससे छात्र के पूरे शरीर पर लाल निशान पड़ गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीएसए सचिन कुमार, बीईओ ज्ञानप्रकाश अवस्थी व पुलिस ने स्कूल पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की आवश्यकता होगी तो स्कूल व दोषी के विरुद्ध की जाएगी। वहीं प्रिंसिपल ने कई बार फोन लगाने के बाद मामले पर टालमटोल करते हुए कुछ भी नहीं बताया। एक स्टाफ ने फोन पर बताया कि परिजनों ने ही पिटाई की है, थोड़ी सी स्कूल में हुई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।