Homeजालौनयुवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रंजीत सिंह
उरई, जालौन। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि नौकरी लगने से वह तनाव में था।
नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी दिलीप कुमार (30 वर्ष) ने शनिवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता कमलेश कुमार ने बताया कि वह माधौगढ़ तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है। उनके दो पुत्रों में दिलीप बड़ा था। बीएड व टीईटी करने के बाद भी नौकरी नहीं लगने से वह परेशान रहता था। कई बार उसको समझाया लेकिन वह तनाव में ही रहता था।

उसका इलाज भी चल रहा था। शनिवार को घर के सभी परिजन जब रिश्तेदारी में किसी को देखने राजेंद्र नगर गए तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली। छोटे पुत्र अमित ने जब फोन कर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read