राष्ट्रीय वैश्य महासभा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये विनायक जायसवाल
कृष्ण कुमार को दी गयी महासचिव की जिम्मेदारी
तेजस टूडे ब्यूरो
अनीता पाण्डेय
नुआंव, कैमूर। पटना के सोन भवन के बिजनेस स्काडा सेंटर मीटिंग हाल में आयोजित राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारणी की संयुक्त बैठक में नुआंव प्रखंड के विनायक जायसवाल को वैश्य महासभा बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष और कृष्ण कुमार को महासचिव मनोनीत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार विनायक जायसवाल का मनोनयन किया गया।
वहीं भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कृष्ण कुमार जायसवाल को पहली बार प्रदेश महासचिव बनाया गया। दोनों लोगों को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ एवं प्रदेश अध्यक्ष डा. पीके चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से मनोयन पत्र दिया गया। दोनों पदाधिकारियों के गृह जिला कैमूर पहुंचने पर रविवार की देर शाम संगठन के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में कैमूर की सीमा पर पजरांव पुल के पास फूल—मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं नुआंव पहुंचने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









