HomeJaunpurआप भी शिक्षक नेता अमित सिंह जैसे जीत सकते है कोरोना से...

आप भी शिक्षक नेता अमित सिंह जैसे जीत सकते है कोरोना से जंग | #TejasToday

आप भी शिक्षक नेता अमित सिंह जैसे जीत सकते है कोरोना से जंग | #TejasToday


जौनपुर।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह कोरोना से जंग जीतकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गये हैं। अमित और कोरोना के बीच एक माह से अधिक समय तक जंग चली थी। अमित ने अपनी मजबूत इच्छा शक्ति बदौलत कोरोना को मात दिया है।
दूसरी लहर में मौत का ताण्डव मचाने वाली कोरोना महामारी ने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह उस समय अपने गिरफ्त में ले लिया था जब वे अपने बड़े भाई का इलाज कराने के लिए लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल गये थे।
वहां से आते ही उन्हे कोरोना का संक्रमण दिखा तो वे अपने परिवारिक डाक्टर से सलाह लेने के बाद खुद को आइसोलेट करते हुए कोरोना की दवा ली व योग किया।
काढ़ा और फलों का जूस का पिया जिसका परिणाम रहा कि वे करीब एक माह बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गये है। ठीक होने के बाद अब वे अपने विद्यालय में अधूरे पड़े कायाकल्प के काम को पूरा कराने में जुट गये हैं

#you, #win, #youcantsitwithus, #youcandothis, #canyoutell, #wingstattoo, #picoftheday, #bestoftheday, #pronostiqueur, #5dmarkiii

Must Read