पत्नी की सहेली पर आया पति का दिल, फिर हुआ ऐसा | #TejasToday

धनबाद। शहर के बरमसिया के डुहाटांड में रहने वाली एक विवाहित महिला के लिए उसकी सहेली का पति ही मुसीबत बन गया है। आए दिन महिला के साथ छेड़खानी करना और देर रात फोन कर परेशान करता। उसकी करतूतों से तंग आकर पीड़िता ने पहले महिला थाना और फिर धनसार थाना की पुलिस से शिकायत की है। इसके बाद तो हंगामा खड़ा हो गया। सहेली उल्टे पीड़िता से ही झगड़ पड़ी। प्रताड़ित करने वाले सहेली के पति ने तो पीड़िता के घर पर हमला कर दिया। उसके पति के साथ मारपीट की। शिकायत के बाद धनसार थाना की पुलिस ने महिला पर अनैतिक रिश्ते के लिए दबाव बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला की शिकायत के अनुसार पीड़िता के घर के बगल में ही उसकी एक सहेली रहती है। मित्रता रहने के कारण उसका वहां आना जाना है। पीड़िता की सहेली के पति अनील सिंह का दिल महिला पर फिदा हो गया। किसी प्रकार से मोबाइल नंबर एकत्रित किया और फिर रात में फोन करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा। राह चलते छेडखानी शुरू कर दी। इस बीच महिला ने यह बात अपनी सहेली को बतायी तो वह भी पीड़िता से झगड़ पड़ी।
मंगलवार को अनील सिंह ने रात में करीब दस बजे पीड़िता के घर पर धावा बाेल दिया और उसके पति के साथ मारपीट की। इधर महिला ने पुलिस को अपने आवेदन के साथ अनील सिंह के करतूतों से संबंधित साक्ष्य भी उपलब्ध कराया है। इसमें अनील सिंह की सारी काॅल रिकार्डिंग उपलब्ध करायी है। कॉल रिकार्डिंग सुनने के बाद से पुलिस भी स्तब्ध है। पीड़िता ने बताया कि अनील सिंह दबंग किस्म का आदमी है। उसकी दबंगई से मोहल्ला के अन्य लोग भी परेशान हैं। इधर आवेदन मिलते ही धनसार पुलिस ने अनील सिंह को हिरासत में ले लिया है।
#heart, #friend, #husbands, #came, #wifes, #hearthandhand, #life, #photography, #filmcrew, #24mm



