कृषि भवन प्रांगण में आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
अब्दुल शाहिद
बहराइच। अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में 14 से 20 जून तक आयोजित किये जा रहे अमृत योग सप्ताह एवं 19 व 20 जून को के.डी.सी. तथा 21 जून को इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर कृषि भवन प्रांगण बहराइच में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में कृषि विभाग के समस्त क्षेत्रीय व जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के ट्रेनर प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार कामन प्रोटोकाल के अनुसार मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















