अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अब्दुल शाहिद
बहराइच। अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में 14 से 20 जून तक आयोजित किये जा रहे अमृत योग सप्ताह एवं अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से वूमेन फॉर विजडम के तत्वावधान में श्री श्याम महिला संघ, मारवाड़ी युवा मंच, वी-डे एग्रो इण्डिया प्रा.लि. व रितेश फार्मा के सहयोग से बनसरिता रिसार्ट में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

योगाभ्यास में एमएलसी डा. प्रज्ञा त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एस.के. सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी, प्रशिक्षु पीपीएस आनन्द कुमार राय, बेसिक शिक्षाधिकारी अजय कुमार, उद्योग मण्डल के पदाधिकारी कुलभूषण अरोड़ा, वूमेन फार विजडम की अध्यक्ष माही अग्रवाल, ग्रुप मेम्बर नियति केडिया, आस्था अग्रवाल, स्वाति केडिया, पलक टेकड़ीवाल, अर्पणा जैन, सांची अग्रवाल, अतिशा अग्रवाल व अंकिता सहित बड़ी संख्या में जनपद के उद्यमियों, गणमान्य एव सम्भ्रांतजनो द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कहा कि योगाभ्यास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर पूरे देश में मनाये जा रहे ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव-2022’’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश के 25 करोड़ लोगों तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में 3.5 करोड़ लोगों तथा जनपद में 06 लाख लोगों को योग से जोडकर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार कामन प्रोटोकाल के अनुसार योग का अभ्यास कराये जाने के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

जिलाधिकारी डा. चन्द्र ने वूमेन फॉर विजडम व सहयोगी संस्थाओं को योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोग योगा की तरफ प्रेरित होंगे। डीएम डा. चन्द्र ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेणा से आज घर-घर मे योगा पहुंच गया है। डा. चन्द्र ने जनपदवासियों से अपील की कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को इंदिरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले वृहद योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करें। कार्यक्रम के अन्त में आयोजकों की ओर से डीएम व एसएसपी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। बनसरिता में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अन्य अधिकारियों के साथ इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम पहुॅचकर 21 जून 2022 को आयोजित होने वाले वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. अशोक कुमार पाण्डेय, क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्रा व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat