Homeबदायूंन्यायालय परिसर व कारागार में मना योग दिवस

न्यायालय परिसर व कारागार में मना योग दिवस

न्यायालय परिसर व कारागार में मना योग दिवस

अंकित सक्सेना
बदायूं। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश/प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुक्रवार को जनपद बदायूँ के दीवानी न्यायालय परिसर में समय पूर्वान्ह 7 से 8 बजे तक 10वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश/प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में हुआ। इसके अतिरिक्त जिला कारागार में भी 10वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ।
जनपद के दीवानी न्यायालय परिसर में सुयश प्रकाश श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. (पी.ए.) एक्ट रेखा शर्मा, विशेष न्यायाधीश (आवश्यक वस्तु अधिनियम), पूनम सिंघल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-9, निधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-7, योगेश कुमार तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-5, मेवा राम विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी कर्मचारीगण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण व समस्त पराविधिक स्वयंसेवकगण उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला करागार में शिव कुमारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विनय कुमार जेल अधीक्षक, रणंजय सिंह जेलर, कमल चन्द उपकारापाल, मो० खालिद उपकारापाल, रेनू वैदिक उपकारापाल, गोपाल सिंह फार्मासिस्ट, सन्तोष सक्सेना नामिका अधिवक्ता, सुरेन्द्र पाल शर्मा नामिका अधिवक्ता, सत्यवीर सिंह डिप्टी चीफ एल.ए.डी.सी., राकेश यादव असिस्टेंट एल.ए.डी.सी., कशिश सक्सेना असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read