डीएम के आदेश पर दबिश लगातार जारी
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के आदेश पर और उप आबकारी आयुक्त एसपी सिंह के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में जनपदीय आबकारी टीम द्वारा जनपद के थाना दातागंज के संदिग्ध स्थान ग्राम रोहड़ी में दबिश देकर कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से लगभग 700 किग्रा लहन नष्ट किया गया। कुल एक अभियोग दर्ज किया गया। आबकारी टीम द्वारा दबिश कार्य व रोड चेकिंग जारी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













