HomeTrendingबालिका वर्ग में येलो एवं बालक वर्ग में रेड हाउस चैम्पियन

बालिका वर्ग में येलो एवं बालक वर्ग में रेड हाउस चैम्पियन

  • बालिका वर्ग में येलो एवं बालक वर्ग में रेड हाउस चैम्पियन

  • शुआट्स में इण्टर-हाउस कबड्डी टूर्नामेंट 2026–27 का हुआ शानदार समापन

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स) में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं एथलेटिक्स कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इंटर-हाउस कबड्डी टूर्नामेंट 2026–27 का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न हाउस के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. सी जॉन वेस्ली, रजिस्ट्रार एवं चेयरमैन, एथलेटिक्स कमेटी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
आशीष मैसी विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं सचिव, एथलेटिक्स कमेटी ने मुख्य अतिथि को गमले सहित पौधा भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में येलो हाउस ने ब्लू हाउस को 31–21 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं बालक वर्ग में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला टाई-ब्रेकर राउंड तक पहुंचा, जिसमें रेड हाउस ने 3 अंकों से जीत दर्ज की। बालक वर्ग में बेस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर विक्रांत पटेल (येलो हाउस), बेस्ट रेडर अंशुमान (ब्लू हाउस), बेस्ट कैचर रोहन (रेड हाउस), बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आयुष (रेड हाउस) रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में बेस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर प्रिंसी (रेड हाउस), बेस्ट रेडर आशिका (येलो हाउस), बेस्ट कैचर आंचल (ब्लू हाउस) एवं बेस्ट प्लेयर एकता (येलो हाउस) रहीं।
प्रतियोगिता का आयोजन अशोक सिंह सहायक प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा विभाग शुआट्स की देख—रेख में किया गया। प्रतियोगिता में अशोक सिंह एवं विपिन सिंह ने मुख्य रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन उत्साह, अनुशासन, आपसी सहयोग और खेल भावना के प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।

 

 

 

 

Must Read