नन्द गोप गृहे जाता यशोदा गर्भसम्भवा। ततस्तो नाश यष्यामि विंध्याचल निवासिनी। आप
सभी देशवासियों को नव वर्ष विक्रम संवत 2083 शाके 1948 “रौद्र” नाम संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा चंद्रमा की कला के प्रथम दिवस के साथ वासंतिक नवरात्र की भी “मृदुल” शुभकामनायें। माँ जगत जननी आदिशक्ति अखिल ब्रह्मांड नायिका माँ विंध्यवासिनी व “रौद्र” नाम संवत्सर के राजा बृहस्पति देव एवं मंत्री मंगल देव सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखे।
अतुल द्विवेदी बताते हैं कि शास्त्रों के अनुसार इस बार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि का क्षय होने के कारण चांद्र संवत्सर तथा वासंतिक नवरात्र का आरम्भ 19 मार्च दिन गुरुवार से ही हो रहा है। माँ का आगमन पालकी पर होगा। यदि प्रतिपदा तिथि का क्षय हो तो अमावस्या युक्त प्रतिपदा में कलश स्थापना करना चाहिए, प्रतिपदा तिथि का मान, मुहूर्त मात्र या इससे न्यून हो तो भी उदय व्यापिनी प्रतिपदा में कलश स्थापना का कार्य करना चाहिए, शास्त्रों में तो यहाँ तक कहा गया है। प्रतिपद्याश्विनें मासि भवेद्वैधृति चित्रयोः। आद्यपादौ परित्यज्य प्रारभेन्नवरात्रकम्।। अर्थात यदि प्रतिपदा तिथि में चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग हो तो कलश स्थापना आदि कार्य नहीं करना चाहिए।
शास्त्रों के मतानुसार चित्रा नक्षत्र में कलश स्थापना से धन का नाश होता है तथा वैधृति योग में कलश स्थापना से पुत्र का नाश होता है। यदि चित्रा तथा वैधृति का मान दिन भर हो तो महर्षि कात्यायन के मतानुसार चित्रा तथा वैधृति के द्वितीय चरण को छोड़कर कलश स्थापना करना चाहिए। यदि दो दिनों में सूर्योदय काल में प्रतिपदा रहने पर या ना रहने पर पूर्व दिन ही ग्रहण करना चाहिए। अत्र प्रतिपदौदयिकी ग्राह्या। दिनद्वयेउदयकाले सत्त्वे असत्त्वे वा पूर्वैव।। इसलिए 19 मार्च गुरुवार को प्रातः 6:40 पर अमावस्या तिथि समाप्ति के उपरांत कलश स्थापना 6:41 से प्रारंभ हो जाएगा। नव संवत्सर निमित्त समस्त कार्य आज किये जायेंगे।
विष्णु महापुराण के अनुसार सूर्योदय काल से 10 घटी अर्थात 4 घंटा ही कलश स्थापना का मुख्य काल होता है। भास्करोदयमारम्य यावन्तु दशनाडिका, प्रातःकाल इति प्रोक्तः स्थापनारोपनादिषु। यदि सूर्योदय से 4 घंटे तक कलश स्थापना न कर सके तो रुद्रायामल के अनुसार अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करना चाहिए। अभिजितत्तु मुहूर्त यत् तत्र स्थापनमिष्यते, कलश स्थापना मुहूर्त—— मुख्य काल सुबह 6:41 से 10:02 तक एवं अभिजित मुहूर्त: 11.38 से 12.26 तक।
अतुल द्विवेदी
मो.नं. 9889879574
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











