श्री राम जानकी मंदिर पर की गई पूजा अर्चना | #TEJASTODAY
963129
श्री राम जानकी मंदिर पर की गई पूजा अर्चना | #TEJASTODAY
नौपेड़वा, जौनपुर। अयोध्या में पीएम मोदी के द्वारा श्री राम मंदिर शिलान्यास व भूमि पूजन के कार्यक्रम से देशभर में उत्सव जैसा माहौल है। लोग घरों एवं मंदिरों में पूजन अर्चना, दीये जलाएं एवं मिठाईया बांटकर अपनी खुशी का इजहार किये। युवा उद्यमी अजय जायसवाल ने कहा कि ये 500 वर्षों के बाद ऐसा शुभ दिन आया है कि श्री राम जी की मंदिर बनेगा।
हिमांशु उमरवैश्य एवं अंकित सोनी ने भव्य 251 दीये से जय श्री राम लिखे जो कि बहुत ही अच्छा सजावट देखने को मिला। अजय, लकी गुप्ता, सूरज जायसवाल एवं अनुराग जायसवाल ने पूजा अर्चना किया। इस मौके पर राजकुमार उमरवैश्य, कृष्णा उमरवैश्य, राजकुमार सोनी, योगेश उमरवैश्य, संगम शर्मा, किशन शर्मा एवं पत्रकार ओमकार मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।