उत्साह के साथ निकली श्रीकृष्ण की शोभायात्रा
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। भगवान श्रीकृष्ण की विशाल शोभा यात्रा और जल विहार उत्सव के परम्परागत कार्यक्रम के तहत सोमवार को श्रीकृष्ण भक्त मण्डल के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। साथ ही शाम को एक नौका में जल विहार कराया गया। शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि वह आठ वर्ष की आयु से यह कार्यक्रम करा रहे हैं। समय के साथ धीरे-धीरे यह आयोजन विस्तार रूप लेता जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में भगवान और गाय के प्रति श्रद्धाभाव रखने वालों में ही मानवता और मनुष्यता होती है। समाज के कल्याण की कामना को लेकर प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जात है। जिसके तहत शोभा यात्रा के बाद रामघाट में जल विहार कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसमें एक नौका में भगवान को जल विहार कराया जाता है और शेष नौकाओं में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद 26 सितम्बर मंगलवार को भगवान का तुलादान कार्यक्रम किया जाएगा। तुलादान की सामग्री श्रद्धालुओं के बीच वितरित कर दी जाती है और इसके बाद 27 सितम्बर को भगवान का 56 भोग एवं भण्डारा प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं के साथ पूजन अर्चन के बाद शोभा यात्रा निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करने के बाद रामघाट पहुंची। जहां शाम के समय मन्दाकिनी नदी में भगवान को जल विहार कराया गया। इस अवसर पर भागवत पीठ के संस्थापक आचार्य नवलेश दीक्षित, कथा वाचक आचार्य चंदन दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश कुमार मिश्र, विनोद मिश्रा, गुड्डन दुबे, केशव शिवहरे, डेविड गुप्ता, शंकर प्रसाद गुप्ता, गुरूचरण पाण्डेय, प्रदुम्न अग्रवाल, राजा गजराज, विष्णु कुमार गुप्ता, अनुज त्रिपाठी, अंकुर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










