HomeJaunpurविश्व स्वास्थ्य दिवस

विश्व स्वास्थ्य दिवस

विश्व स्वास्थ्य दिवस

प्रतिरोधक शक्ति बढ़ने का आध्यात्मिक उपाय
या
आपके मन और शरीर के लिये प्रभावी ध्यान अभ्यास
निशा प्रकाश
दुनिया भर में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले दो वर्षों सेपूरा विश्व कोरोना महामारी के प्रभाव से जूझ रहा है। ऐसे में इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज ही के दिन साल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना हुई थी।


आज भले ही कोरोना वाइरस के खिलाफ वैक्सीन उपलब्ध है लेकिन कोरोना के नये वेरिएंट स्थिति को पलट सकते हैं। स्वास्थ्यविद्ों के अनुसार आपकी प्रतिरोधक शक्ति ही कोरोना जैसे रोगों के लिए दूरगामी उपचार है।
चूंकि इस दौरान लोग बाहरी गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहते, इसलिए घर बैठे ही आनलाइन ध्यान अभ्यास सीखने का चलन बढ़ा है। आज हम आपको एक अनोखे साधना अभ्यास के बारे में बताएँगे जो कोरोना काल में आनलाइन वेबिनार द्वारा लोगों में बहुत प्रचलित हुआ है और प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के कारगर है।
हम आपका परिचय फालुन दाफा (या फालुन गोंग) से कराना चाहेंगे जो मन और शरीर का एक उच्च स्तरीय साधना अभ्यास है। फालुन दाफा में पांच सौम्य और प्रभावी व्यायाम सिखाये जाते हैं किन्तु बल मन की साधना या नैतिक गुण साधना पर दिया जाता है।
ये व्यायाम व्यक्ति की शक्ति नाड़ियों को खोलने, शरीर को शुद्ध करने, तनाव से राहत और आंतरिक शांति प्रदान करने में सहायता करते हैं। मन और शरीर का एक परिपूर्ण अभ्यास होने के कारण लोगों को कम समय में ही आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।
इस अभ्यास से बहुत से लोग अनेक स्वास्थ्य सुधारों का अनुभव करते हैं- जैसे बेहतर नींद, कम तनाव, ऊर्जा में वृद्धि, चिड़चिड़ेपन में कमी, पाचन में सुधार, आदि। अनेक लोगों को कैंसर, मधुमेह, हेपेटाइटिस, हृदय रोग जैसे रोगों में लाभ हुआ है। बहुत से लोग बताते हैं कि अभ्यास से उनकी धूम्रपान करने की इच्छा कम हो गई और वे तंबाकू सहित अन्य व्यसनों को छोड़ पाये।
फालुन दाफा को पहली बार चीन में मई 1992 में श्री ली होंगजी द्वारा सार्वजनिक किया गया लेकिन दुःख की बात यह है कि चीन, जो फालुन दाफा की जन्म भूमि है, वहां कम्युनिस्ट शासन द्वारा इसका दमन किया जा रहा है जो आज तक जारी है जबकि आज यह अभ्यास 100 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोगों में लोकप्रिय है। भारत में भी इसका अभ्यास सभी मुख्य शहरों में किया जा रहा है।
मुंबई के फैशन और फिल्म जगत से जुड़े अनेक लोग फालुन दाफा का अभ्यास कर रहे हैं। अपने भाग-दौड़ भरे व्यस्त जीवन में वे इस अभ्यास द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक शांति का लक्ष्य पा सके हैं। पूरे देश में फालुन दाफा को अनेक स्कूल, कालेज, कार्पोरेट आफिस, एनजीओ, पुलिस अकादमी और कारागारों में भी सिखाया गया है।
फालुन दाफाको पूरी तरह निःशुल्क सिखाया जाता है। यदि आप भी इस अभ्यास को सीखने के इच्छुक हैं तो निःशुल्क वेबिनार के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। फालुन दाफा के बारे में अधिक अधिक जानकारी आप वेबसाइट पा सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read