मशीन लर्निंग और इसके अनुप्रयोग विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। कम्प्यूटर सोसाइटी ऑफ इण्डिया, लखनऊ चैप्टर और बाबू बनारसी दास इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “मशीन लर्निंग और इसके अनुप्रयोग विषय पर बाबू बनारसी दास इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयन्ती के अवसर पर बीबीडीईसी के सेमिनार हॉल में दिनाँक 15 अक्टूबर 2022 (शनिवार) को एक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में सीएसआई लखनऊ चौप्टर श्याम कुमार गर्ग, विनय कुमार जौहरी सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अजय गुप्ता और राजेन्द्र कालरा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रो. (डॉ.) मोनिका मेहरोत्रा, निदेशक, बीबीडी ईसी, प्रो. (डॉ.) एसएस चौहान निदेशक, बीबीडी आईटीएम, डॉ. रवि खरे, प्रो. एसके मौर्या, डॉ. अविनाश गुप्ता, सीएसआई छात्र शाखा काउंसलर, डॉ. संतोष शुक्ला, प्रो. प्रीति सिंह, प्रो. अल्का सिंह, प्रो. नियती गौड़ और विभिन्न छात्रों के साथ बीबीडीईसी के सीएस/ सीएस एआई/आईटी के अन्य संकाय भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई।
बीबीडीईसी ने अतिथि वक्ता, सीएसआई लखनऊ चैप्टर के अवैतनिक सचिव और बीबीडीईसी के निदेशक को गुलदस्ता भेंट किया। प्रो अल्का सिंह ने अतिथि वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. पुनीत मिश्रा, सीएसआई लखनऊ चैप्टर के सभी गणमान्य व्यक्तियों, बीबीडीईसी के फैकल्टी सदस्यों, छात्रों, मीडिया पर्सन और दर्शकों में मौजूद अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अतिथि वक्ता डॉ. पुनीत मिश्रा को अपने व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया। डॉ. पुनीत मिश्रा ने छात्रों और पूरे दर्शकों के लाभ के लिए “मशीन लर्निंग और इसके अनुप्रयोग विषय के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के बारे में बताया जहाँ मशीन लर्निंग का उपयोग किया जा सकता है और इसके उपयोगों का प्रदर्शन भी किया। उनकी बातचीत के बाद एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और दर्शकों ने प्रश्नों को उठाया और डॉ. मिश्रा ने उनकी संतुष्टि के लिए प्रश्नों को सम्बोधित किया।
प्रो. अल्का सिंह ने डॉ. श्याम कुमार गर्ग को सीएसआई और इसकी गतिविधियों के बारे में दर्शकों के साथ साझा करने के लिए आमंत्रित किया। डॉ. गर्ग ने तकनीकी चर्चा, सीएसआई लखनऊ द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों और इसकी वेबसाइट और न्यूज लैटर के प्रकाशन आदि के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों और संकाय सदस्यों को कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया की सदस्यता का विकल्प चुनने के लिए भी प्रेरित किया। श्री विनय कुमार जौहरी ने सीएसआई लखनऊ की आगामी इवेन्ट्स के बारे में दर्शकों को बताया एवं यह भी बताया कि डा. पुनीत मिश्रा सीएसआई रीजन-1 के स्टेट स्टूडेन्ट कोआर्डिनेटर भी हैं और उनके अनुभव का लाभ इंसटीट्यूट एवं छात्रों को मिलेगा। प्रो. अल्का सिंह ने सीएसआई स्टूडेन्ट ब्रान्च के छात्र पद धारकों के नामों की घोषणा की और विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीबीडीईसी ने गेस्ट स्पीकर, सीएसआई लखनऊ चैप्टर के गणमान्य व्यक्तियों और मीडिया पर्सन को सम्मानित किया।
अन्त में प्रो. अल्का सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मीडिया पर्सन, स्टूडेंट्स, फैकल्टी मेम्बर्स सहित श्रोताओं में मौजूद सभी गणमान्य लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने और सीएसआई लखनऊ चैप्टर के तकनीकी सहयोग से विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने का भी वादा किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












