आईटी ने कई स्थानों पर एक साथ की छापेमारी, व्यापारियों में मचा हड़कम्प
चंचल लोधी
अलीगंज, एटा। तहसील अलीगंज में आईटी विभाग की छापामार कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कम्प मच गया है। आईटी की टीम आज सुबह 5 बजे ही सीआरपीएफ के साथ छापामार कार्रवाई करने अलीगंज पहुंच गई। आईटी टीम के पहुंचने की भनक लगते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी मुकेश कुमार तथा सुशील चंद्र सोहरिया के यहां छापामार कार्रवाई की गई है। व्यापारी मुकेश कुमार के यहां गांव लड़सिया में और व्यापारी सुशील चंद्र सोहरिया के अलीगंज कस्बे में स्थित प्रतिष्ठानों पर आईटी की छापेमारी कार्रवाई हुई है। अलीगंज कस्बे में कई तंबाकू व्यवसायियों के यहां आईटी सेल द्वारा छापामार कार्रवाई की गई है। इस दौरान भारी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल भी मौजूद रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












