HomeTrendingबाल विवाह रोकथाम को लेकर कार्यशाला आयोजित

बाल विवाह रोकथाम को लेकर कार्यशाला आयोजित

  • बाल विवाह रोकथाम को लेकर कार्यशाला आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। जनपद में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए विकास भवन स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में जागरूकता कार्यशाला हुआ। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है जिसे खत्म करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अक्षय तृतीया जैसे अवसरों पर बाल विवाह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्कता और जनजागरूकता बेहद जरूरी है। जिला समन्वयक अपराजिता अभय पाण्डेय ने कहा कि कानून के तहत बाल विवाह दंडनीय अपराध है और इसकी सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सेंटर मैनेजर चेतना सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य, ज्योत्सना सिंह, नीतू त्रिपाठी, शान्तनु उपाध्याय, आत्रेय त्रिपाठी, हितेश कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बाल संरक्षण और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read