मक्का उत्पादन की सम्भावनाएं एवं उत्पादन तकनीकी पर कार्यशाला आयोजित

मक्का से इथेनाल बनाने की प्रक्रिया एवं हाईब्रीड किस्मों के बारे में किसानों से हुई परिचर्चा
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र में राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के अवसर पर मक्का उत्पादन की सम्भावनाएं एवं उत्पादन तकनीकी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुनील सिंह प्रगतिशील कृषक देवीपुर ने पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. राजेन्द्र सिंह नेगी ने मक्का उत्पादन की सम्भावनाएं एवं उत्पादन तकनीकी विषय पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया। डाॅ. अजय चैरसिया वैज्ञानिक सस्य ने मक्का की वैज्ञानिक खेती विषय पर प्रस्तुतीकरण एवं डाॅ. अखिलेश कुमार जागरे ने मक्का की फसल में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों के नियंत्रण के उपाय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। साथ ही फेजन अनीकी ने मक्का से इथेनाल बनाने की प्रक्रिया एवं महत्व व हाईब्रीड किस्मों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रुपेश गुप्ता ने मक्का की हाईब्रीड किस्मों एवं खरपतवारनाशी विषय पर जानकारी दी। नरसिंह यादव ने मक्का की हाईब्रीड एवं उन्नतशील प्रजाति के बारे में जानकारी दी। ओम प्रकाश सिंह ने मक्का से एथेनाल बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए बताया कि एक टन मक्का से 380 लीटर एथेनाल बनेगा। जिले में मक्का के उत्पादन एवं चुनौतियों को कृषि वैज्ञानिकों के समक्ष रखा जिस पर वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों से विस्तार से चर्चा कर समाधान किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














