HomeChitrakootतालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

शिवमंगल अग्रहरि
मऊ, चित्रकूट। तालाब में नहाने गए दो बच्चे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापुर तहसील क्षेत्र के सालिकपुर गांव के निवासी दिनेश कुमार मिश्रा की ससुराल मऊ क्षेत्र के पिपरौंध गांव में है। दिनेश कुमार मिश्रा की पत्नी कविता विगत दिनों अपने बेटे छोटू मिश्रा (12) को लेकर मायके पिपरौंध आई थी। रविवार को सबेरे छोटू मिश्रा अपने मामा के बेटे शनि पाण्डेय पुत्र बालगोविन्द के साथ तालाब में नहाने गया। नहाने के दौरान ममेरे-फुफेरे भाई गहराई वाले स्थान में चले गए और पानी में डूब गए। यहां देखकर वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोरगुल किया व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ ले गए। यहां डाॅ. अनूप कुमार ने दोनों बच्चों को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों ने कहा कि वह बच्चों को एक बार प्रयागराज के चिकित्सकों को भी दिखाना चाहते हैं और दोनों को लेकर अस्पताल से रवाना हो गए, किन्तु वहां भी परिजनों को निराशा हाथ लगी और शव लेकर वापस परिजन गांव लौट आए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पाण्डेय ने पिपरौंध गांव जाकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read