HomeJaunpurजौनपुर में प्रधानों के उन्मुखीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

जौनपुर में प्रधानों के उन्मुखीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

जौनपुर में प्रधानों के उन्मुखीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की उपस्थिति में जनपद के ग्राम प्रधानों के उन्मुखीकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्राम प्रधानों को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक रहें जिससे अराजक तत्वों के द्वारा गांव के विकास में व्यवधान न डाल पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान को पता होना चाहिए कि योजनाओं के संबंध में पात्रता की शर्तें क्या है।

उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पर बने सचिवालय को शत-प्रतिशत सक्रिय करें। ग्राम सचिवालय पर लेखपाल, सचिव को बैठने का रोस्टर जारी किया गया है, यदि लेखपाल, सचिव सचिवालय पर नहीं बैठ रहे हैं उसकी सूचना उप जिलाधिकारी को दे। सचिवालय में एक रजिस्टर बनाया जाए और आने वाली समस्या को डीपीआरओ को लिखित में दे, डीपीआरओ जिलाधिकारी के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। कार्यशाला में प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना, पीएम किसान समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने मनरेगा के पैसों का सदुपयोग करने के निर्देश दिए कहा कि गाँव मे तीन तालाब बनाए जिसे गाँव का जलस्तर बढ़े। कार्यशाला में योजनाओं के सम्बंध में एक बुकलेट का वितरण किया गया जिसमें विभिन्न विभागों को योजनाओं की जानकारी दी गयी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, झाड़ियों की कटाई नियमित रूप से कराएं। पानी को कहीं ईकट्ठा न होने दें, जल जनित रोग न हो पाए। सभी ग्राम प्रधानों से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य में विशेष ध्यान दें। प्रधानों के लिए यह ऐतिहासिक कार्य होगा। योजना के तहत हर घर जल दिया जाएगा और निःशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी सन्तोष कुमार, सीडीपीओ मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read