शराब ठेका बन्द कराने के लिये महिलाओं ने सड़क पर उतरकर काटा हंगामा

शराब ठेका बन्द कराने के लिये महिलाओं ने सड़क पर उतरकर काटा हंगामा

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। नव स्थापित शराब ठेका बंद कराने के लिए महिलाओं एवं बच्चों ने सड़क पर उतरकर विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम कदमपुरा में शराब की नई दुकान संचालित हुई है जिसका शुभारंभ 10 जून को गांव में ही एक किराए के कमरे में हुआ है। गांव में इस शराब ठेका के खुलने से महिलाओं में अच्छा खासा रोष व्याप्त है, उनका कहना है कि हमारे गांव के मर्द पहले से शराब तो पीते थे लेकिन सहजता से शराब उपलब्ध न होने के कारण उनके पीने में एक नियंत्रण था लेकिन सरकार ने अपने आर्थिक लाभ एवं गांव के मर्दों को और अधिक शराबी बनाने के लिए अब गांव में ही शराब का ठेका खोल दिया है जिससे हमारे गांव के मर्द अब और अधिक शराब पियेंगे जिससे उन्हें अपना परिवार चलाने के लिए अब आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा एवं युवा पीढ़ी पर भी गलत प्रभाव पड़ेगा। अब देश का भविष्य युवा भी अपने बड़ों को शराब पिता हुआ देखकर उनके पदचिन्हों पर चल शराब पीना सीखकर अपने स्वास्थ्य एवं धन को बर्बाद करेगी। ग्राम कदमपुरा में शराब ठेका खोले जाने से आक्रोशित महिलाओं बच्चों ने सड़क पर उतर कर हंगामा करते हुए नारेवाजी कर शराब ठेका बंद कराने की मांग की है। वही गांव की एक दो लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हमारे गांव के एक राजनीतिक दल के नेताजी यह चाहते थे। यह शराब का ठेका उनके अपने मकान के कमरे में 4000 रूपये प्रतिमाह किराए पर खुल जाए लेकिन ठेकेदार को दूसरी जगह सस्ते में कमरा उपलब्ध होने पर वहां ठेका खुलने से वह नेताजी अपनी आर्थिक हानि मानते हुए अपने घर परिवार की महिलाओं बच्चों को आगे कर हंगामा करके दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल शराब का ठेका संचालित है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA