Homeउरईआत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं जालौन की महिलाएं

आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं जालौन की महिलाएं

आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं जालौन की महिलाएं

सरकार की पहल से बदलेगी जिन्दगी की दिशा
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। जब नियत साफ़ हो और सोच सकारात्मक, तब बदलाव की लहरें खुद रास्ता बना लेती हैं।” – उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की सोच ने जालौन की ज़मीन पर एक नया अध्याय लिख दिया है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री हेतु जिला पंचायत कार्यालय के सामने एक बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। खास बात यह रही कि इस केंद्र का शुभारंभ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वयं अपने हाथों से फीता काटकर किया।
उक्त कदम एक प्रतीकात्मक कदम, जिसने “महिलाएं अब नेतृत्व कर रही हैं” का सशक्त संदेश दिया। यह केंद्र सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि एक सपना है, उस आत्मनिर्भरता का जिसमें महिलाएं न केवल घर चला रही हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यहां महिलाएं अब अपने हाथों से बनाए गए अचार, बड़ी, दलिया, मुरब्बा, सिवईं, चिप्स, पापड़, बुगनु और गया के गोबर से बने दीयों जैसे पारंपरिक उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगी। यह पहल उन्हें न केवल आर्थिक संबल देगी, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान भी प्रदान करेगी।
जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन का प्रयास रहा है कि हर महिला को स्वरोजगार का अवसर मिले, ताकि वह अपने परिवार के साथ समाज को भी समृद्ध बना सके। यह केंद्र उस दिशा में एक ठोस कदम है।” उत्तर प्रदेश सरकार का यह प्रयास सिर्फ योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतर कर परिणाम दे रहा है। जालौन की ये महिलाएं आज मिसाल बन चुकी हैं, अपने हाथों से काम कर, अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और दूसरों को भी साथ लेकर चल रही हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर सौरभ पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय चौधरी, स्वयं सहायता समूह से रजनी खरे, प्रवेश, सुलक्षणा, आरती, लक्ष्मी, नीलम, ममता, आरधना आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read