HomeJaunpurनारी शक्ति वन्दन सम्मेलन में महिलाएं मोदी का आभार जाता रहीं: धर्मपाल

नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन में महिलाएं मोदी का आभार जाता रहीं: धर्मपाल

नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन में महिलाएं मोदी का आभार जाता रहीं: धर्मपाल

पीएम शुरु से ही महिलाओं के विकास के लिये तत्पर रहे: बीएल
अंकित सक्सेना
बदायूं। विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा द्वारा डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सांसद डा. संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने मातृशक्ति के प्रति जागरूक किया। कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही यह महिला आरक्षण बिल संभव हुआ। प्रधानमंत्री शुरू से ही महिलाओं के विकास के लिए तत्पर रहे। चाहे महिला सशक्तिकरण की बात की जाए, चाहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की बात की जाय। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ,करोड़ शौचालय (इज्जत घर) का निर्माण कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, ऐसी अनेक योजनाएं हैं, जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लागू की। इस बिल से लाखों महिलाओं के सपने पूरे होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री वर्मा ने कहा यह नारी शक्ति का देश है। अब सामान्य महिला कार्यकर्ता को भी नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। उऩ्होंने कहा कि अन्य सरकारों में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हुआ करती थी, आज प्रधानमंत्री मोदी और योगी के कारण महिलाएं सुरक्षित है बदमाशों का आतंक खत्म हुआ है संपूर्ण नारी शक्ति मोदी जी को धन्यवाद देती है। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनवरत कार्य कर रही है।बलोकसभा व विधानसभा में महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह विधेयक पारित किया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं राजनितिक क्षेत्र मे अपना उच्च योगदान दे सकेंगी। बदायूं सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा कि 75 वर्ष की आजादी के पश्चात आज यह प्रथम अवसर है जब केंद्र की सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए असल मायने में अनुकूल कदम उठाए। इसके पूर्व में भी बहुत सी सरकारें आईं और गई। बड़े- बड़े विज्ञापन चलते की लड़की लड़का एक समान परंतु किसी ने भी नारियों के सशक्तिकरण के लिए संविधान सम्मत अधिकार देने का कार्य नहीं किया। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जब से भारत की कमान संभाली, संवैधानिक अधिकार महिलाओं को दिए गए। आज मोदी जी ने महिला आरक्षण के माध्यम से नारी शक्ति वंदन किया और आज पूरे भारत की सभी महिलाएं प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन कर रही हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, निवर्तमान चेयरमैन दीपमाला गोयल, उझानी चेयरमैन पूनम अग्रवाल, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, सीमा राठौर, रानी सिंह पुंढीर, रेनू सिंह, रजनी मिश्रा, सलोनी पाठक, करुणा सोलंकी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read