पुलिस कस्टडी में महिला अपहरण के आरोपी ने खाया जहर
अमित त्रिवेदी
हरदोई। महिला का अपहरण करने के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में जहर खा लिया। पुलिसकर्मी आनन—फानन में उसे हरदोई मेडिकल कालेज ले गये जहां गंभीर हालत होने कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार की रात माधौगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर ज्योली निवासी 50 वर्षीय ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस ने एक महिला के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि उस पर महिला को अपहरण करने संबधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत था। रात में आरोपी को थाने पर रखा गया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










