बाइक की टक्कर से महिला घायल | #TejasToday
पराऊगंज, जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा महुवारी पराऊगंज में बाइक की जोरदार टक्कर से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महुवारी निवासिनी सुमित्रा देवी पत्नी शमशेर यादव महुवारी पराउगंज स्थित दुकान पर जा रही थी कि पराऊगंज बाजार से थानागद्दी की तरफ जाती हुई तेज रफ्तार की बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे सुमित्रा बुरी तरह घायल हो गई जिनको परिजनों ने एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों के अनुसार बाइक सवार शराब के नशे में धुत था जो कुछ स्थानीय लोगों की सहायता से मौके से बाइक छोड़ फरार हो गया। फिलहाल इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दे दी गयी है।









