चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। नगर के अयोध्या मार्ग स्थित दादर पुल के नीचे रहने वाले खानाबदोशों ने बच्चों के विवाद में मारपीट कर लिया। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
रविवार को अयोध्या मार्ग स्थित दादर पुल के नीचे डेरा डालकर रह रहे खानाबदोश फैजाबाद देवकली रीडगंज निवासी 40 वर्षीय सुबेदा पत्नी किन्तराम को बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन ने पुलिस को सूचना देते हुए इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।