HomeJaunpurनाटकीय ढंग से महिला लापता, पति ने लगाया अपहरण का आरोप

नाटकीय ढंग से महिला लापता, पति ने लगाया अपहरण का आरोप

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ौना गांव में एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है जिसमें पति ने अपहरण का आरोप लगाया है। महिला की उम्र 30 वर्ष है और उसके चार बच्चे हैं। पति पंजाब में रहकर काम करता है और महिला अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। महिला के लापता होने की सूचना मिलने पर डायल 112 की पीआरबी टीम और स्थानीय पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने उसे फोन पर बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। हालांकि पुलिस अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और मामले की जांच कर रही है। महिला के लापता होने के मामले में लोगों में चर्चा है कि वह फरार हो गई है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि महिला के गायब होने की बात सही है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read