HomeJaunpurमहिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत, हत्या का आरोप

महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत, हत्या का आरोप

महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत, हत्या का आरोप

आकाशदीप
शाहजहांपुर। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने महिला के गले पर निशान देख हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गौरतलब है कि सिंधौली के रक्शा गांव निवासी पप्पू सिंह की बेटी मीना की उम्र लगभग 26 साल थी। उनकी बेटी मीना की शादी 5 साल पूर्व कांट थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी अजय संग हुई थी। मीना की एक बेटी और एक बेटा है।

मंगलवार को मीना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किसी के जरिए मीना के मायके वालों को घटना की जानकारी हुई। मीना के मायके वाले देर शाम उसके घर पहुंचे। मीना के गले में चोटों के निशान देख हत्या का आरोप लगाया। कहा कि मीना के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे, इसलिए उन्होंने गला दबाकर मीना को मार दिया। पुलिस ने आरोप के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अपनी जांच पड़ताल शुरू की। मीना के मायके वालों का कहना है कि जब उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read