सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चिरैया मोड़ ताखा पश्चिम में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह किसी आवश्यक कार्य से सड़क के किनारे से जा रही अधेड़ महिला बिन्दु देवी 48 वर्ष पत्नी रामप्रताप निवासी चिरैया मोड़ की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक का पता नहीं चल सका है।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चिरैया मोड़ ताखा पश्चिम में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह किसी आवश्यक कार्य से सड़क के किनारे से जा रही अधेड़ महिला बिन्दु देवी 48 वर्ष पत्नी रामप्रताप निवासी चिरैया मोड़ की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक का पता नहीं चल सका है।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चिरैया मोड़ ताखा पश्चिम में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह किसी आवश्यक कार्य से सड़क के किनारे से जा रही अधेड़ महिला बिन्दु देवी 48 वर्ष पत्नी रामप्रताप निवासी चिरैया मोड़ की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक का पता नहीं चल सका है।

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। जानकारी के अनुसार मामले में किशोरी के पिता द्वारा सुलतानपुर जनपद के करौंदीकला थाना क्षेत्र स्थित बांगरकला निवासी विरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी गई है। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 10 वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्राम मनवल में शनिवार को अभिषेक 10 पुत्र अशोक अपने परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा था। तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से खेत में ही अभिषेक की मृत्यु हो गई। परिवार में दहशत और कोहराम मच गया। मृतक बालक सार्वजनिक जनता जूनियर हाईस्कूल अर्सिया बाजार में कक्षा 5 का छात्र था। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर व तालाब के चारों तरफ पौधरोपण किया गया। समाज को पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करने व मानव जीवन को सुगम बनाने में वृक्षों की महत्ता के दृष्टिगत भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ व भवनाथपुर ग्रामसभा के प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने पांच सौ पौधों का ब्रिकगार्ड सहित रोपण किया। जिसमें मुख्य रूप से आम, शीशम, सागौन, अमरूद, कदम आदि के पौधे शामिल हैं। चन्दन ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष एक पौधरोपण की जिम्मेदारी ले लें तो भावी पीढ़ी को हम एक स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण दे सकते हैं। प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने बताया कि अभी दो हजार पौधों का रोपण ग्रामसभा के अलग-अलग स्थानों पर होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और देखभाल की शपथ लिया। इस अवसर पर अमन सिंह, छोटेलाल, प्रदुम्न कुमार, रोहित, सूरज गिरि आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *